दुर्ग में आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था के द्वारा कराया गया सामुहिक विवाह

दुर्ग/निशांत ताम्रकार/ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रदेश स्तरीय निर्धन निशक्त कन्याओं का निशुल्क विवाह कराया गया विवाह में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उड़ीसा उत्तर प्रदेश हरियाणा बिहार और छत्तीसगढ़ राज्य के जोड़ों ने हिस्सा लिया आपको बता दे कि आस्था संस्था पिछले 18 वर्षों से इस तरह के सामाजिक कार्य कर रही है विवाह कार्यक्रम दुर्ग के आनंद मंगलम भवन में सम्पन्न हुआ जहां छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से आए लगभग 86 जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ जीने और मरने की कसमें खाई। सभी जोड़ो को आस्था संस्था के द्वारा घरेलू सामान सहित नगद राशि भी प्रदान की गई साथ ही विवाह में शामिल होने वाले सभी जोड़ो के परिजनों के लिए भोजन की भी निशुल्क व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई विवाह की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गेडाम ने बताया कि आस्था संस्था के द्वारा विवाह या अन्य सामाजिक कार्यो के अलावा लावारिस लाशो का भी दाह संस्कार किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *