महिला ने शरीर पर मिट्टी तेल उंडेला – किया आत्महत्या का प्रयास

दुर्ग। अपने शरीर पर महिला ने मिट्टी तेल उंडेल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुचे उसे बचाने का प्रयास कर उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। घटना स्टेशन मरोदा नेवई का है। मिली जानकारी के मुताबिक 197 सूर्यनगर वार्ड 62 स्टेशन मरोदा निवासी ललिता बाई साहू 41 वर्ष गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसका पति खोमलाल साहू अपने काम पर निकला था। देर शाम महिला ने अपने घर के कमरे में शरीर मे मिट्टी तेल उण्डेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना में ललिता बुरी तरह जल गई है। महिला स्थिति गंभीर होने के कारण घटना की जानकारी खबर लिखे जाने तक नेवई पुलिस को नही दी गई है। अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ललिता करीब 85 प्रतिशत शरीर जल गया है। महिला आत्महत्या का प्रयास क्यो करने का प्रयास किया है। इसकी जानकारी पुलिस को नही मिल पाई है। टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई जानकारी नही मिली है। उपचार के लिए सीधे अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *