भिलाई निगम में पहली बार मिलेट्स के जरिए पौष्टिक आहार का पार्षद एवं पत्रकारों ने उठाया आनंद, 9 प्रकार के विशेष व्यंजनों

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के साधारण सम्मिलन बजट 31 मार्च को था। साधारण सम्मिलन की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद पौष्टिक आहार से युक्त मिलेट्स का महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य तथा मीडिया बंधुओं ने खूब आनंद लिया। मिलेट्स के भोजन में 9 प्रकार के व्यंजन को शामिल किया गया था। सभी व्यंजन की खासियत अलग ही है। व्यंजन में कोकोनट मिक्स चटनी, रागी फ्राई इडली, रागी उत्तपम, कोदो बिरयानी, बाजरा गुड और मक्खन की रोटी, फॉक्सटेल खिचड़ी, देसी गाय के दूध से बनी कढ़ी, रागी फ्राई इडली तथा कुटकी से बनी खीर को शामिल किया गया था। यह व्यंजन काफी प्रकार के रोगों को दूर करने में भी सहायक है। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम के साधारण सम्मिलन में पहली बार मिलेट्स को भोजन के रूप में शामिल किया गया था। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन भी नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने मिलेट्स भोजन की तैयारी कराई थी। भोजन के रूप में इसे लोगों को परोसा गया, जिसका पहली बार सभी ने लुफ्त उठाया। भिलाई में भी शीघ्र ही मिलेट्स कैफे खोले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि आम लोगों को भी इसका फायदा मिल सके तथा मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुफ्त लोग उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *