दुर्ग/निशांत ताम्रकार/पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा पुलिस लाइन दुर्ग एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक दुर्ग किया गया वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण एवं किट परेड में, उत्तम वेषभुषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों एवं उत्तम किट लगाने वाले कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत।
परेड उपरांत राइफल अभ्यास कार्यवाही में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दिया गया नगद ईनाम।
दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा द्वारा आज वार्षिक निरीक्षण किया गया। जहा वार्षिक निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गई एवं पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण एवं किट परेड निरीक्षण किया गया, जिसके बाद उत्तम वेषभुषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों एवं उत्तम किट लगाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग द्वारा उपस्थित कर्मचारियों से रायफल अभ्यास की कार्यवाही कराई गई, उत्कृष्ट रायफल अभ्यास करने वाले कर्मचरियों को पुरस्कृत किया गया , साथ ही वाहन परेड निरीक्षण करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स-एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की दरबार ली गई, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपराध की पतासाजी पर नियंत्रण व रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। आप पुलिस सेवा में अपना 100 प्रतिशत व्यवसायिक दक्षता के साथ कार्य करें। दुर्ग-भिलाई की आम जनता को पुलिस से बहुत उम्मीदें है वह पुलिस को ही सक्षम मानकर आपके पास आती है। आप उनकी समस्या का पूरे दक्षता के साथ समाधान करें एवं सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा काम करें कि पुलिस की अच्छी छवि परिलक्षित हो व आम जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न हो।
