अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी के साथ की लूट,अपराध दर्ज

दुर्ग। रायपुर नाका से रूआबांधा भिलाई जा रहा प्रार्थी लूट का शिकार हो गया। तीन अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी के जेब से 1300 रुपए निकाल कर लूट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ईशु सेन हेमंत डेंटिंग पेंटिंग रायपुर नाका दुर्ग में काम करता है। 12 सितंबर की रात को काम पर से लौटकर रायपुर नाका से अपने घर गांधी चौक रूआबांधा भिलाई जा रहा था। मालवीय नगर चौक से जेल रोड सीसीएफ ऑफिस के पास मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग आए और अचानक प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए उसके जेब में रखे हुए 1300 रुपए झपटकर ले गए। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नुकीली वस्तु से वार किया। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *