घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। घर के सामने खड़ी गाड़ी की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विसेंट डिसूजा पूर्व पार्षद है और वह तकिया पारा दुर्ग निवासी है। 10 सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड सी जी 07 ए टी 5551 को घर के सामने प्रतिदिन की तरह खड़ी कर दिया था। रात 10:00 बजे वह घर में सोने चला गया था। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 60,000 रुपए आंकी गई है। आसपास पता तलाश करने के बाद जब वाहन नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *