भिलाई//राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने जन जागरूकता अभियान

भिलाई नगर/ पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। क्लब के सदस्य पावर हाउस छावनी दुर्गा मैदान में एकत्रित होकर, वहीं से रैली के रूप में प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए। इसमें संस्था की महिला एवं पुरुष दोनों सदस्य शामिल रहे, उपस्थित सदस्य पावर हाउस सब्जी मंडी, फल मंडी ,सर्कुलर मार्केट, नंदनी रोड के किनारे फल बेचने वाले ,सब्जी बेचने वाले ,ठेले वाले ,खोमचे वाले ,मनिहारी का सामान बेचने वाले सभी को समझाते हुए प्लास्टिक के दुष्परिणाम को बताते हुए चल रहे थे ,अपने हाथों में स्लोगन लिखकर चलते हुए लोगों को समझा रहे थे। सामान खरीद रहे उपभोक्ताओं को भी समझा रहे थे कि प्लास्टिक हमारे लिए कितना खतरनाक है यह वह प्लास्टिक है जो हम उपयोग करके फेंक देते हैं, दोबारा उपयोग नहीं होता और इससे चारों तरफ गंदगी फैलती है, नाली जाम हो जाता है। जब हम कुछ खाकर फेंक देते हैं तो पशु उसे खा लेते हैं अपचाक होने के कारण कई बार पशुओं को मृत्यु का भी सामना करना पड़ता है। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ही नुकसान दे है इससे हमें बचना चाहिए। सामान खरीद रहे उपभोक्ताओं को समझाइश दे रहे थे कि अपने घरों से थैला लेकर चले, जो लोग थैला लेकर घर से आए थे, उन्हें प्रोत्साहन के रूप में सम्मानित कर रहे थे। इसी प्रकार यह अभियान आगे सभी बाजारों में भी चलेगा। मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशा के अनुरूप राजीव मितान क्लब के सदस्य समाज के उपयोगी कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सशक्त माध्यम के रूप में उभर कर के सामने आ रहे हैं। इसमें ऐसे युवा है जो समाज के हित में कुछ करना चाहते हैं। भिलाई नगर के विधायक एवं राजीव मितान क्लब के राज्य स्तरीय समन्वयक देवेंद्र यादव, निगम महापौर नीरज पाल के द्वारा कुशल मार्गदर्शन ‌कार्य किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब समाज के बीच में जाकर समाज उपयोगी कार्यों को कर रहे है। राजीव मितान क्लब के सदस्य ने मिलकर संकल्प लिया कि हम लोग स्वयं भी प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करेंगे, अपने घरों से थैला लेकर सामान लेने जाएंगे और दूसरों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे हमारा भिलाई प्लास्टिक मुक्त बन सके। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निर्देश दिया है कि राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि बनाने के लिए अपने अपने वार्ड में लोगों को प्रोत्साहित करें। जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *