दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर स्टंट बाजी करने वाले कपल हुए गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर स्टंट बाजी करने वाले कपल हुए गिरफ्तार

पुछताछ में युवक ने बताया की लड़की स्टंट कर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जलाना चाहती थी

इस मामले में कुल चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया है,,

साथ ही सेक्टर 10 के जिस सड़क में स्टंटबाजो ने स्टंट किया था वही पुलिस ने खड़ा कर कॉल्स लिया

मामले में दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की राजनंदगांव से एक साल पहले चोरी हुई थी बाइक उसी बाइक को खरीद युवक युवती स्टंट कर रहे थे,,

दरअसल शुक्रवार सुबह एक बिना नंबर की हाईस्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में किस करते हुए जा रहे हैं। लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए। इनके साथ स्कूटर पर चल रहे थे दोस्त बाइक में बैठे लड़का लड़की के साथ ही एक बाइक चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझ कर खुलेआम कर रहे थे। अश्लील हरकत को दुर्ग पुलिस द्वारा खुलेआम कानून का उल्लंघन मानते हुए लगातार इस कपल की सर्चिंग की जा रही थी जो सड़कों पर एक दूसरे को किस कर रहे थे और आज देर शाम पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *