दुर्ग l थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है।
14 अक्टूबर को मुर्गा चौक सेक्टर- 01 में खड़े ट्रक सी जी 04 एन जे 2317 की बैटरी चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर सूचना पर 6 संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बीएसपी मेन गेट, बोरिया गेट और चाइना मार्केट के आसपास खड़े ट्रकों-ट्रेलरों से बैटरी चुराना कबूला। उनके कब्जे से 19 बैटरी कीमत लगभग 2 लाख रुपए बरामद की गई है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सीजी 07 सी जे 1689 और बाइक सीजी 07 बीडी 0749 जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
इस मामले में पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश शुक्ला उर्फ मुलायम, आदर्श सिंह, जसबीर सिंह, अरविन्द सोनकर उर्फ बाहूबली, लुकेश कुमार ओगरे और विकास को गिरफ्तार किया है।
सभी को 16 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।