छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल का संचालक गिरफ्तार

दुर्ग। कक्षा नौवीं की छात्रा ने एक निजी स्कूल के संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में खुर्सीपार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी स्कूल संचालक राजा गुप्ता हमेशा घिनौनी हरकत करता था और उनके साथ गाली गलौज कर अश्लील बातें करता था। छात्राओं ने यह आरोप भी लगाया है कि जब वे लोग बाथरूम जाते थे तब उनके साथ वह अभद्र टिप्पणी करता था और गलत तरीके से उन्हें छूता था। आपत्ति करने पर स्कूल से निकाल देने की धमकी भी देता था। घटना के बाद कई छात्राएं एवं परिवार वाले स्कूल पहुंचकर न्याय की मांग करते रहे। वही बताया जा रहा है कि संचालक की गिरफ्तारी के विरोध में स्कूल के 150 से अधिक छात्र थाने पहुंच गए। छात्रों ने डायरेक्टर को निर्दोष बताते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
एक ओर छात्र संचालक के समर्थन में खड़े हैं, तो दूसरी ओर छात्रा की शिकायत पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। खुर्सीपार पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है और दोषी पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *