बुजुर्ग महिला से मारपीट, रुपए छीनकर भागा आरोपी

दुर्ग। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि आरोपी जबरन घर में घुसा और उसके पास रखे 700 रुपये छीनकर फरार हो गया। खुर्सीपार पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता नैमुन निशा, पति कलामुद्दीन, निवासी केएलसी नगर, सेक्टर-11, जोन-2, खुर्सीपार 14 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान बाबूजान, पिता कासिम मियां, कथित तौर पर शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया।
आरोपी ने महिला से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर वह कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा और महिला के साथ झूमाझटकी करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और उसके पास रखे 700 रुपये जबरन छीनकर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *