सेलूद-धरसा रोड पर हथियार लहराने वाला गिरफ्तार

दुर्ग l थाना उतई पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

15 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेलूद-धरसा रोड पर एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा रहा है। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

आरोपी की पहचान बुधराम जांगड़े (34), निवासी ग्राम गोडपेण्ड्री, थाना उतई के रूप में हुई। उसके पास से 1 धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसका कोई लाइसेंस नहीं था।
पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से केंद्रीय जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *