फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

दुर्ग। हत्या के गंभीर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने 10 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी 22 वर्ष के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी निवासी लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 07, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग का पता लगाने के लिए आम नागरिकों से सहयोग मांगा गया है। आरोपी के संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष दुर्ग, कोतवाली थाना आदि में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *