नकली जेवर गिरवी रख लाखों रुपए प्राप्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नकली सोने के जेवरात के लिए चक्कर 8.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकली जेवरात एवं चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को नकली सोने के जेवरात गिरवी रखकर 8,25,000 रुपए प्राप्त करने वाले मामले में सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयु टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 अक्टूबर को प्रार्थी पवन कुमार जैन निवासी भोई पारा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक महिला एवं एक पुरुष नकली सोने के जेवरात कुल वजन 84.880 ग्राम गिरवी रखकर कल 8,25,000 रुपए नगद प्राप्त कर लिए हैं और उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के बाद पुलिस अपने आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने पतासाजी करते हुए रमेश कुमार निवासी शिवानंद नगर अग्रवाल किराना स्टोर के पास रायपुर एवं मीनाक्षी बाघ निवासी कादंबरी नगर मीनाक्षी विला दुर्ग को अभि रक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद नकली सोने के जेवरात उपलब्ध कराने वाले राजेश अग्रवाल निवासी कबीर नगर रायपुर की पतासाजी कर पुलिस ने उसे भी अभि रक्षा में लेकर पूछताछ की। संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा नकली सोने के जेवरात को वास्तविक सोने के जेवरात के रूप में प्रस्तुत कर जेवर गिरवी रखे गए थे और इसके बदले राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *