अवैध शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। शिवनाथ नदी रोड बेलदार पारा दुर्ग के पास अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को घेराबंदी करते हुए कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 28 नग देशी शोले मसाला मदिरा को जब्त किया है जिसकी कीमत 2800 रुपए हैं एवं बिक्री की रकम 130 रुपए को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आदमी नदी रोड बेलदार पारा के पास एक बोरी में शराब रखकर अवैध रुप से बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा परंतु पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी मनीष निषाद 38 वर्ष निवासी साहू मेडिकल के पीछे बजरंग नगर दुर्ग को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *