हथियार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गया जेल

दुर्ग। अकलोरडीह में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से धारदार हथियार बरामद किया गया है। आरोपी निरोस कंपनी के सामने नर्सरी के पास अकलोरडीह में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति निरोस कंपनी के सामने नर्सरी के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी बिट्टू पटेल उर्फ कचरू निवासी शासकीय स्कूल के सामने खदान पर अपलोड टीम थाना पुरानी जुलाई को पकड़ा। आरोपी पुलिस को देखकर हथियार फेंक दिया और भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *