बीआईटी कॉलेज में 200 से अधिक लोगों को पुलिस ने किया जागरूक

दुर्ग। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग में पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दी। उपस्थित लोगों को अपराध के विभिन्न स्वरूप , बचाव के उपाय और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञों एवं बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ द्वारा ऑनलाइन ठगी, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया।
साइबर जागृति अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक लगातार चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा ऑनलाइन लेन-देन एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसी के तहत 18 सितंबर को बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग के ऑडिटोरियम में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी उपस्थित लोगों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल, साइबर विशेषज्ञ डॉक्टर संकल्प, साइबर विशेषज्ञ दुर्ग पुलिस श्री जावेद, एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय भटनागर ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा संदिग्ध साइबर गतिविधियों की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *