KKC प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न – राजीव जी को दी श्रद्धांजलि

राजधानी रायपुर में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक बोरकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के प्रारंभ में आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक बोरकर के नेतृत्व में KKC प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी एवं संगठन प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदू जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में KKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद माननीय डॉ. उदित राज जी के विजन पर विशेष चर्चा हुई। डॉ. उदित राज जी की सोच है कि “असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उन्हें सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।” इसी सोच को छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रदेश के असंगठित मजदूरों, निर्माण श्रमिकों, घरेलू कामगारों, ऑटो-ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य कामगार वर्ग के कल्याण हेतु जिला स्तरीय मजदूर सम्मेलन और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *