दुर्ग। चिकन दुकान के पास खड़े प्रार्थी के साथ आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए मारपीट की
इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नितेश कुमार साहू ऑटो चलाने का काम करता है। वह दीपक चिकन दुकान के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान उसे आरोपी ओम प्रकाश ठेठवार मिला जो शराब के नशे में था। पुरानी बात को लेकर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पहने चूड़ा से प्रार्थी के सिर, कान, नाक आदि पर मारकर चोट पहुंचया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।