शिवमहापुराण कथा स्थल पर 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

भिलाई। जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे सात महिलाओं के समूह को पुलिस ने चिन्हित कर पूछताछ की। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर सभी को थाना भिलाई नगर लाया गया।
पुलिस ने सातों महिलाओं के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मामले में किसी अपराध के घटित होने की पुष्टि नहीं हुई है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *