अपने पोते का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री – दो घंटे बिताया अपने हीरो के साथ समय, परिवार भी रहा मौजूद

भिलाई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार दोपहर अपने हीरो (नवजात पोता) से मिलने बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पोते के साथ दो घंटे तक समय बिताया। उसका हाल जाना। डॉक्टर से बात की और उसके बाद चले गए।

भूपेश बघेल सड़क मार्ग से रायपुर से सीधे भिलाई स्थित बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री सीधे उस वार्ड में पहुंचे जहां उनकी बहू ख्याती और परिवार के लोग थे। वहां उन्होंने पोते को गोद में लेकर काफी देर तक उसे बातें की। उसके साथ खेले। इस दौरान मुख्यमंत्री के परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। दो घंटे पोते को खिलाने के बाद उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। उनसे अपनी बहू और नाती के स्वास्थ्य की जानकारी मांगी। डॉक्टर नम्रता ने उन्हें बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री बहू ख्याति हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जीएंगी।

तीन दिन का हुआ पोता

मुख्यमंत्री की बहू ख्याति ने मंगलवार 3 जनवरी की सुबह भिलाई के निजी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। उस दिन खुद मुख्यमंत्री वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपने पोते को क्या हाल जी हीरो कहकर बुलाया। उसे गोद पर लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और दामाद भी थे। आज उनका पोता तीन दिन का हो गया है।

दादा बनने की खुशी मुख्यमंत्री ने खुद दी थी ट्वीटर पर

अपने घर में नया महमान आने की खुशी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीटर पर ट्वीट करके दी थी। उन्होंने पोते के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। इससे पहले भी जब ख्याति मां बनी थीं तब भी सीएम ने ट्वीट के माध्यम से खुशी लोगों के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। उसमें वो जो कुर्ता पहने थे, उसकी जेब में एक टाईनुमा टैग लगा हुआ था। उस पर दादा टू बी लिखा हुआ था। इस संदेश के साझा करने के बाद से मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था।

पिछले साल हुई थी बेटे चैतन्य की शादी

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्‍य की शादी बीते साल 6 फरवरी को ख्‍याति वर्मा से हुई थी। अब लगभग एक साल बाद किलकारी गूंजने की खुशखबरी आई है। ख्‍याति वर्मा का परिवार बलौदाबाजार का रहने वाला है। हालांकि परिवार के लोग रायपुर में ही रहते हैं।

चैतन्य की शादी में पहुंचे थे देशभर के दिग्गज नेता

मालूम हो कि छत्‍तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी समारोह में देशभर के दिग्गज नेताओं का रायपुर में जमावड़ा हुआ था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सूरजेवाला, पीएल पुनिया, राहुल राव, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, नवीन जिंदल, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित कई बड़े नेता पहुंचे थे। उस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने विवाह समारोह की तस्‍वीरें अपने टि्वटर पर पोस्ट की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *