दुर्ग। धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी में आरोपी धारदार चाकू दिखाकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था, इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। मुखबिर से सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी चाकू लहराते हुए भाग रहा था। पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए आरोपी शुभम यादव 19 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव निवासी बाजार चौक पुराना चंगोरा भाठा रायपुर थाना डीडी नगर को पकड़ा। उसके पास से एक स्टील का मूठ वाला धारदार चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।