दुर्ग। चलते हुए आपस में टकराने की बात को लेकर आरोपी ने प्रार्थी व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की इससे दोनों को चोटे आई। शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5) ,351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अमर कुमार यादव बजरंग नगर सरस्वती नगर निवासी है और वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह मोहल्ले के पुष्पा किराना दुकान में सामान लेने गया हुआ था। सामान लेकर वह वापस घर आ रहा था उसी समय पुष्पा किराना दुकान बजरंग नगर के पास सचिन साहू निवासी सरस्वती नगर दुर्ग चलते हुए अचानक टकरा गया। इस पर प्रार्थी ने सचिन को कहा कि देख कर क्यों नहीं चलते हो तो सचिन एवं उसके साथी सभी एक राय होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किए। इससे प्रार्थी के सिर एवं दोनों हाथ में चोटे आई। इसी दौरान प्रार्थी ने अपनी पत्नी को आवाज देकर बुलाया। जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने लगी तो आरोपी सचिन ने उसकी पत्नी से भी मारपीट की।