दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप को दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसके खाते में आने वाले वेतन का अधिकांश हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से दूसरे खाते में ट्रांसफर कराया। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट और बैंक दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच जारी है।