जमीन हड़पने, धमकी और जबरन रजिस्ट्री कराने का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर पर FIR

लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जमीन बेचने का दबाव बनाने का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ तीन धाराओं में मामला दर्ज


दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ जमीन विवाद, धमकी और जबरन रजिस्ट्री कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता प्रतिवेदक सिंह चाने ने आरोप लगाया है कि आरोपी लखन सिंह ने उनकी बाईपास रोड स्थित जमीन पर कब्जा कर लिया और बाद में उसे बेचने के लिए लगातार दबाव बनाया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपने कार्यालय में बुलाकर लाइसेंसी बंदूक सामने रखी, धमकाते हुए सरकारी कीमत पर रजिस्ट्री कराने और बाजार मूल्य की राशि बाद में देने की बात कही। विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी भी दी गई। आरोपी पर व्हाट्सएप के जरिए भी धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी की धमकियों के कारण उनका पूरा परिवार भय के माहौल में रह रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 308(3) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *