डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान एवं युवाओं को प्रेरित करने में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है, जिससे देश की युवा पीढ़ी निरंतर प्रेरणा लेती रहेगी।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामजी गर्ग, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *