चोरी के तीन प्रकरणों का उतई पुलिस ने 10 घंटे के भीतर ही खुलासा

दुर्ग। चोरी के तीन प्रकरणों का उतई पुलिस ने 10 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है।त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोटर पंप एवं केबल वायर सहित कुल 37000 मूल्य का सामान बरामद किया गया है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि 26 एवं 27 जून के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी किए जाने की घटनाएं शिवपारा वार्ड 18 ग्राम पुरई, मदन ईट भट्टा के पीछे ग्राम पुरई तथा उतई मेन रोड स्थित पोल्ट्री फार्म ग्राम पुरई मे की गई थी। तीनों ही मामले में उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम में घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर तीनों चोरी के प्रकरणों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
+यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
चोरी के मामलों में पुलिस ने आरोपी चेतन लाल ओझा, शंकर साहू, सन्नी राजपूत, कृष राजपूत, दुष्यंत साहू सभी निवासी वार्ड क्रमांक 17, शिवपारा ग्राम पुरई थाना उतई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *