अंधे कत्ल की गुत्थी को नंदिनी accu पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही सुलझा

दुर्ग। अज्ञात अंधे कत्ल की गुत्थी को नंदिनी नगर accu पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया। ग्राम डूमर स्थित पानी टंकी के पास मिले अज्ञात युवक केशव की पहचान कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में मुख्य आरोपी ने सब्बल से सिर पर प्रहार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सब्बल एवं घटना के समय पहने हुए कपड़े पुलिस में बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 26 जून को ग्राम डूमर के कोटवार ने थाना में सूचना दी कि ग्राम डूमर स्थित पानी टंकी के पास सिंटेक्स रखने वाले चबूतरे पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान है। सूचना मिलते ही थाना नंदिनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक रूप में म्तक की पहचान नहीं हो सकी थी। हाथ पर अंकित गोदना एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान चेतन ठाकुर 18 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी। घटनास्थल निरीक्षण, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि मृतक चेतन ठाकुर, आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव एवं राहुल कुर्रे 22 वर्ष निवासी ग्राम डूमर ने देर रात्रि में एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान आपस में विवाद हो गया। रात लगभग 1 बजे मुख्य आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव 22 वर्ष निवासी ग्राम डूमर ने सब्बल से मृतक के सिर पर लगातार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त सब्बल और अपने पहने हुए कपड़ों को पास के तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । मुख्य आरोपी की निशानदेही पर एसडीआरएफ टीम की सहायता से तालाब से घटना में प्रयुक्त सब्बल एवं आरोपी के पहने हुए कपड़े बरामद कर जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *