दुर्ग। शुभम के मार्ट के सामने थाना पुलगांव क्षेत्र में स्कूटी से ड्यूटी जा रहे प्रार्थी को अज्ञात टाटा एस वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के पैर की हड्डी टूट जाने के कारण ऑपरेशन कर राड लगाया गया। इलाज करने के बाद प्रार्थी ने लगभग 15 माह बाद पुलगांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी इसराइल खान सेक्टर 1 भिलाई निवासी है और वह कोलिहापुरी ड्यूटी पर 8 मार्च 2025 को जा रहा था। शुभम के मार्ट के सामने अज्ञात टाटा एस वाहन चालक ने प्रार्थी की स्कूटी टीवीएस जूपिटर सीजी 04 एमजे 8533 को पीछे से टक्कर मार दी।इससे प्रार्थी स्कूटी सहित दूर जा गिरा। उसके पैर में गंभीर चोटे आई थी
उसे तुरंत इलाज के लिए पहले डॉक्टर चाबा क्लिनिक पावर हाउस ले जाया गया इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हड्डी टूट जाने के कारण उसका ऑपरेशन कर राड लगाया गया है। इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती रहा, इसके बाद डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ठीक हो जाने पर जब वह मेकाहारा अस्पताल में ट्रीटमेंट करने 23 फरवरी 2026 को जा रहा था तब उसने सिविल लाइन थाना रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी। पूर्ण इलाज कराने के बाद प्रार्थी ने फिर से पुलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराया है।