दुर्ग। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी से मारपीट की।इसके बाद धारदार नुकीली वस्तु से वार कर दिया इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2),296,3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी धीरज निर्मलकर राजीव नगर राहुल किराना स्टोर्स के पास रहता है और वह मजदूरी का काम करता है। 16 जून की दोपहर को अपने घर के पास धनकर किराना स्टोर के पास बैठा हुआ था। उसी समय आरोपी पंकज ठाकुर, आकाश ठाकुर एवं प्रियांशु चंद्राकर वहां पर पहुंचे और पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगे।आरोपियों ने कहा कि अभी तू जेल से आया है अब तुझे जान से खत्म कर देंगे। धमकी देते हुए आरोपी प्रियांशु चंद्राकर ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु से उस पर वार कर दिया इससे प्रार्थी को हाथ, जांघ आदि में चोटे आई।