दुर्ग। सब्जी खरीद कर बाजार से अपने घर शक्ति नगर साइकिल से आ रहे व्यक्ति को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे अधेड़ व्यक्ति को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है
पुलिस ने बताया की प्रार्थी संजय राम यादव दामाद पारा उरला निवासी है वह और उसके पिता उदय राम दोनों मजदूरी करते हैं।16 जून की शाम को 4:00 बजे उसके पिता उदय राम यादव सब्जी खरीद कर साइकिल से शक्ति नगर से वापस उरला आ रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास हाईवे पर बलेनो कार सीजी 07 बी एच 3970 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए उसके पिता उदय राम यादव को टक्कर मार दी। इससे उदय राम के दोनों पैर एवं अन्य हिस्से में चोटे आई उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।