दुर्ग में शिवनाथ नदी में डूबने से केरल निवासी युवक आशिन ओ.एस. की दर्दनाक मौत हो गई। आशिन भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वीकली ऑफ के दिन वह दोस्तों के साथ रसमढ़ा-पिपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में नहाने पहुंचा था, जहां गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। साथियों ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
