आशा रानी को मिली पीएचडी की उपाधि

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आशा रानी को उनके शोध प्रबंध शिवानी की कहानियों में नारी चेतना का स्वरूप एक अध्ययन विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। आशा ने अपना शोध प्रबंध डॉक्टर वर्षा वर्मा के निर्देशन और डॉक्टर बलजीत कौर के सह निर्देशन में शोध केंद्र हिंदी विभाग शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय से पूर्ण किया है। बाह्य परीक्षक के रूप में सतना से प्रोफेसर दिनेश कुशवाहा आए थे। उन्होंने नारी चेतना को वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शोध प्रभारी डॉक्टर सुनीता मिश्रा, डॉक्टर सुधीर शर्मा, डॉक्टर अभिनेष सुराना, डॉक्टर उनंजन कुमार, डीआर अंबरीश त्रिपाठी, शोधार्थी आदि उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *