दुर्ग। थाना उतई के एक अपराध में आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम धारा 6 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास से दंडित किया गया है। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक श्रीमती रूप वर्षा दिल्लीवार ने यथोचित एवं कुशलता पूर्वक पैरवी की थी जिसके कारण ही आरोपी को सजा मिल पाई है। इस पर रूप वर्षा दिल्लीवार के कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।