निगम सचिव रहे जीवन वर्मा सहित पांच अन्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर निगम प्रशासन ने दी ससम्मान विदाई

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के 6 अधिकारी/कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के उपरांत उन्हें निगम प्रशासन ने विदाई समारोह का आयोजन कर ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास ने सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया और इन कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य तथा दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, एमआईसी मेंबर एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य संदीप निरंकारी, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सुरेश कुमार वर्मा, रिकेश सेन, महेश वर्मा, हरिओम तिवारी भी मौजूद रहे। निगम से दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों में जीवन लाल वर्मा आत्मज परदेशी राम वर्मा, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 जोकि निगम सचिव का कार्य लंबे समय से देख रहे थे, पंप सहायक वेद राम जोशी आत्मज भागीरथी जोकि योजना शाखा में पदस्थ थे, अशोक कुमार सिंह पिता शिवलाल प्रसाद सिंह हेल्पर/क्लीनर जोकि सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थे, भूखन लाल साहू पिता नम्मू लाल साहू जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत थे, राम कुमार पिता बृजलाल सफाई कामगार जो स्टेशनरी शाखा में पदस्थ थे तथा नीतिया बाघ आत्मज फागुधर सफाई कामगार जो कि उद्यान विभाग में पदस्थ रही है, उन्हें 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त दी गई है। इन सभी के परिजन आज विदाई समारोह में सभागार में मौजूद थे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी/कर्मचारी तथा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *