बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल,अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। बस चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी इससे मोटरसाइकिल चालक को छोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया शिकायत के बाद पदमनाभपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है पुलिस ने बताया कि प्रति गंज पारा वार्ड नंबर 38 निवासी है और वह मजदूरी का काम करता है उसका साला सुनील यादव ग्राम हनोड़ा निवासी है जो नगर निगम दुर्ग में ड्राइवरी का काम करता है। वह अपनी मोटरसाइकिल 07 ए एन 5068 से दुर्ग से बोरसी होते हुए हनोदा जा रहा था। लक्ष्मी स्टोर्स के पास बोरसी हनोदा रोड के पास पहुंचा था उसी समय बस सीजी 07 ई1613 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सुनील यादव की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। इससे सुनील यादव के चेहरे, हाथ, पैर में चोटे आई थी। उसे इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी एवं पल्स अस्पताल नेहरू नगर ले जाकर इलाज के लिए भर्ती किया गया था। घायल के ठीक होने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *