गैस सिलेंडर महंगा होने पर महिला कांग्रेस ने निकाली एलपीजी गैस की अर्थी यात्रा , मोदी सरकार को घेरा

दुर्ग । रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस पार्टी देश भर में इसे लेकर आंदोलन कर रही है. इस मामले को लेकर दुर्ग शहर में महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर को अर्थी उठाकर मोदी सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया ।

यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर गांधी चौक होते हुए इंदिरा मार्केट तक निकाला गया, जहां महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस के दामों में हाल ही में लगभग 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम गृहिणियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब रसोई गैस सिलेंडर लगभग 450 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन आज इसकी कीमत 1100 रुपये के आसपास पहुंच चुकी है, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण सबसे अधिक परेशानी घर चलाने वाली महिलाओं को उठानी पड़ रही है। सरकार को तुरंत गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग महंगाई से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि महिला दिवस के दिन ही गैस सिलेंडर की दरें बढ़ाकर महिलाओं की जेब पर डाका डाला गया है. केंद्र सरकार को बढ़ी हुई दरों को वापस लेना चाहिए,

प्रदर्शन के दौरान दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल , पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर , प्रेमलता साहू , संजय कोहले, निकिता मिलिंद , मनीषा सोनी, एमन साहू , माहेश्वरी ठाकुर, सकून ढीमर, श्रद्धा सोनी ,निकिता सिंह ,मंजु सोनी, रानी देवांगन , खुशी निर्मलकर, सुनीता देवांगन ,अजय शर्मा , अब्दुल गनी , दीपक साहू एवं महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने तथा रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *