एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो स्कूटी जब्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि आरोपी लकी पटवा 26 वर्ष पिता लव पटवा निवासी शंकर नगर दुर्ग स्थाई पता राजनांदगांव लखोली ठाकुर चौक को पकड़ा गया है।
आरोपी ने खाटू श्याम मंदिर के पास कादंबरी नगर से एक्टिवा एवं स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से एक एक्टिवा की चोरी करना स्वीकार किया है।

इस कार्रवाई में मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी, आरक्षक राजेश्वर साहू, सामुअल की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *