2 माह में 8988 प्रकरणों में यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

दुर्ग। यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2026 में यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले कुल 8988 प्रकरण में चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले भर में विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया था। चौक चौराहों पर दिन एवं रात दोनों समय सघन चेकिंग की गई थी। पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाये, शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं अन्य यातायात नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है। जनवरी 2026 में कुल 3734 प्रकरणों, फरवरी में 5254 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार वर्ष 2026 में जनवरी- फरवरी माह में कुल 8988 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *