रकम चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चोरी करने वाले दो आरोपियों को अंजोरा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद राशि एवं वाहन बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस ने बताया कि 18 मार्च 2025 को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों द्वारा नगदी राशि चोरी कर ली गई है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी भैरव साहू निवासी गुंडरदेही जिला बालोद एवं राहुल ठाकुर निवासी सिरसिदा थाना नंदिनी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *