दुर्ग। घर के सामने खड़ी कर को आरोपी ने आग लगा दी। परिवार वालों ने किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। प्रार्थिया मीना राय की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ उतई थाना क्षेत्र में निवास करती है। पति के साथ विवाद होने के कारण व पिछले 10 सालों से अलग रह रही थी। 1 फरवरी की रात लगभग 12:00 बजे प्रार्थिया की बड़ी बेटी सीमा राय ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि घर के बाहर खड़ी कार रीनॉल्ट किवीड सीजी 07 बी यू 6097 के पास कोई व्यक्ति खड़ा है। प्रार्थिया ने सोचा कि खाने का आर्डर दिया था डिलीवरी बॉय होगा यह समझ कर जब उसकी बेटी और बेटा बाहर निकले तब कार के पास खड़ा व्यक्ति भानु राय था जो कार के ऊपर पेट्रोल डाल माचिस से कार में आग लगाया। इस पर प्रार्थिया की बेटी चिल्लाई। आवाज सुनकर प्रार्थिया बाहर निकली तो देखी कि भानु राय कार में आग लगाकर भाग रहा है। परिवार वालों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद कैमरे को चेक किया तो भानु राय घर के आसपास घटना के समय एवं घटना के पूर्व घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।