घर में परिवार एवं मेहमानों के रहते अलमारी से जेवरात की चोरी

दुर्ग। घर में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान अलमारी में रखे सोने के जेवरात की चोरी अज्ञात आरोपी ने कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुल गांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता योगेश्वरी उर्फ योगिता ग्राम चंदखुरी निवासी है। 18 जनवरी को उसके घर में छोटे लड़के का छट्ठी कार्यक्रम था जिसमें गांव व रिश्तेदार के लोग शामिल होने आए हुए थे। उस दिन योगेश्वरी ने अपने सोने के रानी हार जो कि दो तोला वजन का था एवं गुलबंद को पहनी हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए, तब वह अपने पहने हुए गहनों को उतार कर रात में कमरे की अलमारी में ताला लगाकर लॉक कर दी थी। दूसरे दिन सुबह जब वह उठी तो अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। कोई अज्ञात आरोपी ने घर के अंदर रात में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *