दुर्ग। सामान खरीदने गए प्रार्थी की मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड बुलेट की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर भट्टी थाना पुलिस अज्ञात
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिलीप कुमार गुप्ता ठेकेदारी का काम करता है। 14 दिसंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल एनफिल्ड बुलेट सीजी 07 सी के 7733 से सामान खरीदने के लिए चाइना मार्केट सेक्टर 3 भिलाई आया हुआ था। सुबह 10:30 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को चाइना मार्केट के सामने खड़ी कर लॉक लगा दिया था। थोड़ी देर बाद सामान खरीद कर जब वह घर जाने के लिए निकला तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 40000 रुपए आंकी की गई है।