दुर्ग। मारपीट कर दो बकरियों की लूट करने वाले मामले में पुलिस ने फरार हुए आरोपी अरमान खान को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलगांव पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर 2020 को में महमरा मोदी कॉलेज के पास भीषम यादव सड़क के किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान ऑटो मे सवार होकर आरोपी वहां पहुंचे और हाथ मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी दो बकरियों को लूटकर ऑटो में डालकर भाग निकले थे। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपी सलीम खान, आसिफ अली ,संतोष कुमार साहू को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में फरार आरोपी अरमान खान ऑटो लेकर भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी अरमान खान को छिंदवाड़ा से पकड़ा है।