दुर्ग। तमेर पारा स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर प्रांगण स्वयंभू हनुमान के दरबार में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। 20 नवंबर से प्रारंभ हुआ यज्ञ 28 नवंबर तक लगातार चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 3:00 से शाम 7:00 तक कथा का आयोजन होगा जिसमें शबरी मानस मंडली तमेर पारा दुर्ग द्वारा आयोजन किया जाएगा। चित्रकूट धाम से पधार रहे भरत बिहारी बाजपेयी महाराज भागवत कथा का वर्णन करेंगे। सप्ताह भर चलने वाली कथा में ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव, महारास, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र और गीता प्रवचन सहित अन्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
