भिलाई/रिसाली। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद भिलाई रिसाली नगर निगम क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। स्टेशन मरोदा स्थित अटल ब्रिज के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया।
इस मौके पर भाजपा नेता एवं रिशाली पार्षद नवीन व ममता सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। नवीन सिन्हा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है, और लगातार जीत इसका प्रमाण है।
उन्होंने बिहार के कार्यकर्ताओं और आम जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विजय का असली श्रेय बिहार की जनता और मेहनतकश कार्यकर्ताओं को जाता है।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।
