दुर्ग।थाना मोहन नगर चीता 2 डायल 112 आरक्षक राजेश्वर साहू एवं चालक धर्मेंद्र देशमुख 1 नवंबर की दोपहर को ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान इंद्राणी राजपूत के द्वारा टीम को सूचना दी गई कि खाटू श्याम मंदिर कादंबरी नगर दुर्ग में 6 साल की लावारिस बच्ची सुबह से बैठी है। इवेंट प्राप्त होते ही तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर बच्ची का नाम पूछा। बच्ची ने अपना नाम सृष्टि एवं गांव गनियारी बताई। दुर्ग क्षेत्र के तीन गांव गनियारी है जहां के लोगों का नंबर प्राप्त कर टीम ने जानकारी ली। ग्राम गनियारी चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र का पता चलने पर बच्ची के गृह गांव गनियारी ले जाकर बच्ची के नानी दुखिया बाई निर्मलकर को सुपुर्द किया। दुखिया बाई ने बच्ची का अपनी मां किरण निर्मलकर के साथ दुर्ग जाना बताई जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। पतासाजी कर बच्ची को उसकी नानी के सुपुर्द किया गया।