स्वच्छता ही सेवा अभियान, अंगीकार 2025 और रजत जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ

दुर्ग//नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज विवेकानंद भवन में स्वच्छता ही सेवा अभियान, अंगीकार-2025 और छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

योजनाओं के स्टॉल बने चर्चा का विषय:

कार्यक्रम में नागरिकों के लिए अनेक योजनाओं के स्टॉल लगाए गए जिनमें –

SMHFC स्वतंत्र होम लोन,

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना,

माँ ब्राम्हणी सोलर सॉल्यूशन,

CPDCL द्वारा सस्ती नहीं, मुक्त बिजली अभियान,

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी,

आधार कार्ड सेवा केंद्र

मुख्य आकर्षण रहे। लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली और लाभ लेने में गहरी रुचि दिखाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं ने स्वच्छता व विकास से जुड़े गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

स्वच्छ गणेश उत्सव में समितियाँ सम्मानित

कार्यक्रम में स्वच्छ गणेश उत्सव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने वाली समितियों को सम्मानित किया गया।

श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति पद्मनाभपुर,

श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति महाराजा चौक,

श्री जगन्नाथ गणेश उत्सव समिति पुराना बस स्टैंड,

मोहसीने आज़म के युवाओं को

विशेष सम्मान पत्र देकर सराहा गया।

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत

6 हितग्राही BLC घटक,

5 हितग्राही AHP घटक को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवंटन पत्र प्रदान किया गया। कुल 11 हितग्राहियों को उनके नए घर का सपना साकार होने पर खुशी का माहौल देखा गया।

सांसद विजय बघेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब परिवार को पक्का मकान और हर घर को मुफ्त बिजली पहुँचाने का संकल्प तेजी से पूरा हो रहा है। स्वच्छता अभियान और स्वच्छ गणेश उत्सव जैसी पहलें समाज को नई दिशा देती हैं।

महापौर अलका बाघमार ने कहा

दुर्ग नगर निगम ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है। नागरिकों की भागीदारी से ही हम स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध दुर्ग का सपना पूरा कर सकते हैं। आज जिन हितग्राहियों को आवास मिला है, यह योजनाओं की सफलता का प्रमाण है।इस अवसर पर लोककर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन,सरिता साहू,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,दिनेश नेताम,गिरीश दिवान,संजय ठाकुर, प्रेरणा दुबे,धर्मेन्द्र मिश्रा सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

जन संपर्क/राजू बक्शी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *