पुतला दहन : कांग्रेस-आरजेडी पर फूटा आक्रोश

दुर्ग। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी के साझा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया।

युवा मोर्चा ने इस बयान को 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया और कांग्रेस की घटिया सोच का प्रतीक कहा। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही लोकसभा में हिंदू धर्म को अपमानित करने वाले बयान दे चुके हैं और अब उनकी पार्टी के मंच से माँ जैसी पवित्र संबंधी पर अशोभनीय टिप्पणी कराई जा रही है।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की राजनीति अब गाली-गलौज और माँ-बहन के अपमान तक सीमित हो चुकी है।

युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस व आरजेडी इस तरह की गंदी राजनीति पर लगाम नहीं लगाते, तो देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *