जन समस्या निवारण शिविर में अब तक 3292 आवेदनों का हुआ निराकरण

भिलाई नगर/ नागरिकों की समस्यायों का निराकरण करने के लिए भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 28 नवंबर से प्रारंभ हुए शिविर में अब तक 3292 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शिविर स्थलों में समस्यायों को लेकर लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर सभी जोन आयुक्त शिविर स्थलों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे है। वहीं अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो आवेदक से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्यायों का निराकरण कर रहे है। जो समस्या त्वरित रूप से हल हो सकती है उसका समाधान शीघ्र किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण, राशन कार्ड, श्रम विभाग पंजीयन मजदूर कार्ड, नया आधार कार्ड एवं सुधार, आयुष्मान कार्ड, नये पट्टा, पट्टा का नवीनीकरण, पट्टे का अवैध खरीदी-बिक्री का भूमि स्वामी हक, पेंशन प्रकरण, विद्युत संधारण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

इन स्थानो पर लगेगा शिविर

जोन 02 – एरिया में 21.12.2022 को वार्ड 21 कैलाश नगर कुरूद सियान सदन, 22.12.2022 को वार्ड 22 कुरूद बस्ती सांस्कृतिक मंच बाजार चौक, 23.12.2022 को वार्ड 22 कुरूद बस्ती सांस्कृतिक मंच बाजार चौक, 26.12.2022 को वार्ड 22 कुरूद बस्ती सांस्कृतिक मंच बाजार चौक, 27.12.2022 को वार्ड 23 घासीदास नगर दुर्गा मंच, 28.12.2022 को वार्ड 23 घासीदास नगर दुर्गा मंच, 29.12.2022 को वार्ड 23 घासीदास नगर दुर्गा मंच, 30.12.2022 को वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, 02.01.2023 को वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, 03.01.2023 को वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, 04.01.2023 को वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड स्पोर्टस काम्प्लेक्स, 05.01.2023 को वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड स्पोर्टस काम्प्लेक्स, 06.01.2023 को वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड स्पोर्टस काम्प्लेक्स, 09.01.2023 को वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम कर्मा भवन लोधी पारा, 10.01.2023 को वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम कर्मा भवन लोधी पारा, 11.01.2023 को वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम कर्मा भवन लोधी पारा, 12.01.2023 को वार्ड 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, 13.01.2023 को वार्ड 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, 16.01.2023 को वार्ड 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, 17.01.2023 को वार्ड 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, 18.01.2023 को वार्ड 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, 19.01.2023 को वार्ड 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, 20.01.2023 को वार्ड 29 वृंदानगर वार्ड कार्यालय, 23.01.2023 को वार्ड 29 वृंदानगर वार्ड कार्यालय, 24.01.2023 को वार्ड 29 वृंदानगर वार्ड कार्यालय। जोन 03 – एरिया में 21.12.2022 को वार्ड 53 एवं 54 सेक्टर 01 मानव आश्रम, 22.12.2022 को वार्ड 55 एवं 56 सेक्टर 02 सड़क नं. 06 डोम शेड, 23.12.2022 को वार्ड 55 एवं 56 सेक्टर 02 सड़क नं. 06 डोम शेड, 26.12.2022 को वार्ड 55 एवं 56 सेक्टर 02 सड़क नं. 06 डोम शेड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *